इंटरनेट डेस्क। बादाम और दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसी कारण ये दोनों ही चीजें हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि ये दोनों ही चीजें हमारी त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है।

इन दोनों चीजों का फेस पैक बनाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। बादाम में विटामिन-ई मिलता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी सहायता से डार्क स्पॉट्स और एजिंग के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
आप इन परेशानियों से निजात पाने के लिए बादाम को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अब सुबह इसे छीलकर दूध के साथ ब्लेंड कर मोटा पेस्ट तैयार कर लें।

इस प्रकार से आपका फेस पैक बन जाता है। इसे अब आप अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे पर गजब का निखार आ जाएगा।

PC: freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News