इंटरनेट डेस्क। रंगों के त्योहार होली का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस त्योहार लोग एक दूसरे के रंग लगाकर ये त्योहार मनाते हैं। इस त्योहार के मौके पर देश में अलग ही रौनक रहती है। होली के त्योहार पर रंगों के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज हम आपको होली को लेकर एक महत्वपूर्ण बात की जानकारी देने जा रहे हैं। इससे आप होली के त्योहार पर त्वचा से जुड़ी परेशानी से बच सकते हैं। महिलाओं को होली खेलने से पहले मेकअप नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो होली का आनंद लेने के लिए एक दिन के लिए मेकअप छोड़ देना चाहिए। त्वचा पर मेकअप लगाने से इसके पोर्स बंद हो सकते हैं।

इससे दाने, चकत्ते और जलन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मेकअप के कारण त्वचा से रंगों का उतरना भी मुश्किल होता है। इसी कारण आपको होली खेलने से पहले मेकअप करने की भूल नहीं करनी चाहिए।

PC: siwanonline, freepik

Related News