इंटरनेट डेस्क। कड़ाके की ठंड में बहुत से लोगों की ठंडे पानी से नहाने की बात सुनकर ही रूहं कांप उठती है, लेकिन कई लोगों को आइस बाथ लेते में बहुत ही मजा आता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आइथ बाथ सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। आज हम आपको आइस बाथ से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइस बाथ लेने से नींद बेहतर होती है। दरअसल, इसकी सहायता से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम सक्रिय करने में मदद मिल सकती है, जिससे रात में बेहतर नींद आ सकती है। बर्फ के पानी से नहाना दिल को लिए भी लाभकारी होता है। ऐसा करने से पेरिफेरल वैस्कुलर सिस्टम को एक्टिव करने में सहायता मिलती है, जो आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में उपयोगी हे।

आइस बाथ वजन कम करने में भी उपयोगी है। वहीं हैवी एक्सरसाइज के बाद बर्फ के पानी से नहाने से मांसपेशियों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायता मिलती है।

PC: newsnationtv, triathlontraining, ubuy

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News