गर्मी के मौसम में जहां नींबू लोगों के प्यास के बूझाती है वहीं स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदे मंद है। दरअसल इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। वहीं सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना भी शरीर के लिए काफी असरदार रहता है।

- चमकदार त्वचा के लिए नींबू पानी काफी फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से त्वचा में निखार आता है। चेहरे से दाग धब्बों से मुक्त मिलती है।वहीं झुर्रियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

- पाचन क्रिया में नींबू काफी सहायक साबित होता है। रोज सुबह नींबू पानी पीने से पूरे दिन की पाचन क्रिया को सही बनाया जा सकता है। वहीं इससे एसिडिटी से भी निजात मिलती है।

- नींबू में प्रचूर मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।

Related News