इंटरनेट डेस्क। हमेशा स्वस्थ रहने के लिए आपको हर मौसम के हिसाब से अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मौसम के अनुसार मिलने वाले फलों का सेवन करना चाहिए इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों से शरीर को पोषण मिलता है। हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह देते हैं कि आपको मौसम के अनुसार अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। बात अगर मानसून की की जाए तो इसमें अगर कुछ भी गलत खा लिया जाए तो आपको कहीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बरसात के मौसम में अगर आप घर के खाने का इस्तेमाल करने में लापरवाही करते हैं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तथा इस मौसम में कई बीमारियां आप को अपना शिकार बना सकती हैं। अगर आप इस मौसम में होने वाली बीमारी से बचना चाहते हैं तो अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करें। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की बरसात के मौसम में आप किस तरह का डाइट प्लान फॉलो करके अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते है। आइए जानते है इस डाइट प्लान के बारे में विस्तार से -

* बरसात के मौसम में ले हल्की डाइट :

बरसात के मौसम में अगर आप अपने पेट के स्वास्थ्य को ठीक रखना चाहते हैं तो आप हल्की डाइट अपने रुटीन में शामिल करें। इस जन्म में आप नाश्ता भले ही हैवी कर सकते है। लेकिन लांच और डिनर में हल्का खाना ले। क्योंकि आप जितना हल्का खाना खाएंगे आपका पेट उतना ही स्वस्थ रहेगा।

* मानसून में इस तरह की सब्जियों के सेवन से बचें :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार हमें हरी सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार बरसात के मौसम में इन सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। इस मौसम में इन सब्जियों पर कीटाणु ज्यादा पनपते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसान दायक होते है।

* अदरक और सेंधा नमक का करें इस्तेमाल :

बरसात के मौसम में नमक और अदरक का सेवन जरूर करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने से पहले अदरक के छोटे टुकड़े पर सेंधा नमक लगाकर सेवन करना चाहिए। इनका सेवन करने से आपका पेट स्वस्थ रहेगा ।

* फाइबर वाले आटे का करें सेवन :

बरसात के मौसम में गेहूं के आटे से बनी रोटी खाने के फायदे के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान ही भी होते हैं। इस मौसम में गेहूं का इस्तेमाल करने से आपको कब्ज की समस्या हो सकती हैं। कब्ज की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार आपको जौं, चना, गेहूं जैसे अनाजों को मिलाकर आटा पिसवाना चाहिए। इनका सेवन करने से आपको इनमे पाए जाने वाले वाले पोषक तत्वों के अलावा फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।

Related News