इंटरनेट डेस्क। आज के समय में ज्यादातर लोग अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं इस बड़े वजन का सबसे मुख्य कारण बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल खानपान की गलत आदतें अपनाना है। अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। जिम ज्वाइन करते हैं महंगे महंगे डाइट प्लान फॉलो करते हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो वजन कम करने के चक्कर में खाना पीना भी छोड़ देते हैं जिसके चलते उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। और उन्हें कई प्रकार की बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं। अगर आप भी अपना वजन कम कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वजन कम करने के चक्कर में शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने दें। अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप जामुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि वजन कम करने के लिए आप जामुन का इस्तेमाल किस तरह कर सकते हैं।

1. जामुन का नियमित रूप से करें सेवन :

क्या आप जानते हैं की जामुन का इस्तेमाल करके भी वजन को कम किया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आप सुबह खाली पेट 5 से 10 जामुन नियमित रूप से सेवन करें ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलेगी।

2. जामुन के बीज के पाउडर का करें इस्तेमाल :

जामुन के साथ-साथ इसके बीच भी वजन कम करने में मददगार होते हैं। जामुन के बीज का पाउडर डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन यह पाउडर वजन कम करने में भी कारगर साबित होता है। वजन कम करने के लिए आप रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच इस पाउडर को मिलाकर सेवन करें।

3. जामुन के जूस का करें इस्तेमाल :

अगर आप जामुन को खाना पसंद नहीं करते हैं तो वजन कम करने के लिए आप जामुन के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप दिन में किसी भी समय एक गिलास जामुन के जूस का सेवन कर सकते हैं यह जूस आपको लंबे समय तक भूख लगने से बचाएगा जिससे आप फूड क्रेविंग से बच सकते हैं।

4. जामुन से बनी स्मूदी का करें सेवन :

वजन कम करने के लिए आप जामुन से बनी इस स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। जामुन की स्मूदी बनाने के लिए आपको इसके बीज निकालकर इस स्मूदी बनानी चाहिए। आप जामुन का सेवन दूध के साथ भी कर सकते हैं। आप जामुन की स्मूदी बनाते समय इसमें गुलाब की पत्तियां और शहद भी मिला सकते हैं। जिसे आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

Related News