गर्मियों के सीजन में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई चीजें का सेवन करते है. दही गर्मियों के सीजन में आपको काफी फायदा भी पहुंचाता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आप किसी भी चीज के साथ दही को खाएं तो आपको लाभ ही मिले. कई लोग दही और प्याज मिलाकर खाना पसंद करते हैं. अगर आपकी भी यही पसंद है तो आपको सजग हो जाना चाहिए। इस सीजन में दही का इस्तेमाल बहुत बढ़ जाता है. फिर चाहे दही से बनने वाली लस्सी हो या फिर रायता, लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे ऐसी चीजों के बारे में जिनके साथ दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आइए जानते है विस्तार से -

* इस दाल के साथ ना करें दही का सेवन :

दही और उड़द दाल को साथ में खाना नुकसानदायक है. इससे एसिडिटी, सूजन, लूजमोशन आदि की दिक्कतें शरीर में पैदा हो सकती हैं. अगर आपको खाना है तो दोनों को एक साथ न खाएं और दोनों को खाने के समय कुछ देर का गैप जरूर रखें।

* मछली और दही का साथ में ना करे सेवन :

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दही और मछली को एक साथ नहीं खाना चाहिए. इसका सेवन करना आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है. यदि आप एक साथ खाने की कोशिश करते हैं तो आपको अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।

* आम के साथ तो नहीं खाते दही :

दही और आम खाने का कॉम्बिनेशन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आम और दूध के साथ बनने वाला मैंगो शेक तो गर्मियों में खूब पसंद किया जाता है, लेकिन वही अगर आप आम को दही के साथ मिलाकर खाने की सोच रहे हैं तो यह गलती बिल्कुल न करें।

* इस दाल के साथ ना करे सेवन :

दही और उड़द दाल को साथ में खाना नुकसानदायक है. इससे एसिडिटी, सूजन, लूजमोशन आदि की दिक्कतें शरीर में पैदा हो सकती हैं. अगर आपको खाना है तो दोनों को एक साथ न खाएं और दोनों को खाने के समय कुछ देर का गैप जरूर रखें।

Related News