इंटरनेट डेस्क। मौसम बदलने के साथ ही लोगों को सेहत और त्वचा के साथ ही बालों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ जाता है। बदलते मौसम में बाल झडऩे की समस्या आम है। ड्राइनेस के कारण बाल और तेजी से टूटते हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए लोगों को बोलों को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है।

आज हम आपको एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप बालों से जुड़ी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शहद बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों को दूर करने में उपयोगी है। आप शहद के साथ ग्लिसरीन को मिलाकर हेयर मास्क बना सकते हैं।

इसके लिए आपको एक बर्तन में शहद और ग्लिसरीन की बराबर मात्र लेकर इसमें 2 चम्मच नारियल तेल मिलाना होगा। अब इस मिश्रण को आधे घंटे के लिए अपने बालों में लगा दें। इसके बाद बोलों में शैंपू कर लें। ऐसा करने से आपको बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से राहत मिल जाएगी।

PC: freepik

Related News