आजकल के समय को देखते हुए हम बड़े असमंजस में पड़ जाते है की फ्लेट में रहना सही है या खुद की जमीन पर अपनी पसंद से अपनों का घर बनाया जाये| आज के दौर की बात करे तो जमीन के भाव आसमान चढ़ कर बोल रहें है | एक सामान्य कमाई करने वाले के लिए या सर्विस क्लास के लिए क्या बेस्ट ऑप्शन है आइये जानते है|

1. सर्विस क्लास के पास नही टाइम खुद की ज़मीन ख़रीद कर घर बनवाएं - जी हाँ आज कल भाग दौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए व परिवार के लिए ही समय नही जिसपर जमीन ख़रीद के अपने हिसाब से घर बनाने की तो सोचना दूर की बात है | अगर आपके पास पुरानी जमीन है तो आप अपनी पसंद पर जा सकते है | या कही भी जमीन सस्ती मिल रही है तो ये भी आप्शन अच्छा है| पर खुद की देख रेख में घर बनवाना ही बेहतर होता है| आपकी किस्मत अगर अच्छी है तो आपको अच्छा बिल्डर मिल गया आप बिल्डर के द्वारा अपनी आशियाने को आकार दे सकते है|

2. फ्लेट में रहने का नही है अनुभव- अगर आप कभी फ्लेट में नही रहें तो कुछ समय के लिए आप किराये पर फ्लेट लेकर देखे अगर आपको पसंद आता है तो फिर अपने लिए कही भी ख़रीद की सोच सकते है|
फ्लेट में रहने के फ़ायदे - आजकल होम डिलीवरी हो गई है रोजमर्रा के सामानों की| आपको स्पेशल टाइम निकालकार कही जाने की जरुरत नही | हर फ्लेट में ये सुविधा होती ही है| आप नये दोस्त बना सकते है अपने आसपास आप कभी खालीपन का एहसास नही करेंगे|

बच्चों के लिए स्पेशल टाइम निकाल कर पार्क जाने की जरुरत नही रहती और आप खुद ही घूम सकते है| और फ्लैट के अन्य बच्चो के साथ अन्दर आपका बच्चा भी सुरक्षित है|

Related News