इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। किसानों को ये पैसे 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अभी तक योजना की 15 किस्ते किसानों के खाते में आ चुकी हैं। अब 16वीं किस्त का किसानों को इंतजार है।

आप ये जरूर ही जानना चाहते होंगे कि 16वीं किस्त केन्द्र सरकार की ओर से कब तक जारी हो सकती है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। पात्र किसानों को 15 किस्त का लाभ 15 नवंबर 2023 को मिला था। इस दिन लगभग 8 करोड़ से भी ज्यादा किसानों के लिए ये किस्त जारी की गई थी।

खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त फरवरी-मार्च में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको इस संबंध में केन्द्र सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

PC: amarujala

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News