जयपुर। राजस्थान में भजन लाल सरकार बनते ही महिलाओं को बड़ा तोहफा मिला है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी देश की 2 करोड़ माताओं-बहिनों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्रत्री भजन लाल शर्मा ने इस योजना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की 11.24 लाख महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 3 लाख महिलाओं को इस श्रेणी में लाया जा चुका है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल कलराज मिश्र की उपस्थिति में जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित हुए लखपति दीदी सम्मेलन मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 150 करोड़ रुपए के चैक भी वितरीत किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसएचजी में काम करने वाली लगभग 28 लाख महिलाओं को महिला सशक्तिकरण क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से न्यूनतम दर पर 1 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।

PC: dipr.rajasthan

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News