बृहस्‍पति भगवान की कृपा बनाए रखने के लिए बृहस्‍पतिवार के दिन लोग उनकी पूजा - पाठ करते है। हमारे हिन्दू धर्म में हर भगवान के लिए एक विशेष दिन चुना गया है। विष्णु जी के व्रत और पूजन के लिए शास्त्रों में बृहस्पतिवार के दिन को शुभ माना गया है। हर कही बृहस्‍पति भगवान को अलग अलग पूजा विधि के द्वारा पूजा जाता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार बृहस्‍पति भगवान की पूजा करने की विधि बताई है , जिसके फलस्वरूप आप भगवान की कृपा बनाये रखने के लिए इस विधि से कर सकते है।

बृहस्‍पति भगवान की ऐसे करें पूजा -
- भक्त बृहस्‍पति भगवान की पूजा कई अलग - अलग प्रकार से करते है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार बृहस्‍पति यानि विष्णु भगवन को प्रसन्न करने के लिए केले के पेड़ का पूजन बहुत पवित्र माना जाता है। इस पूजा से धन, विद्या, पुत्र और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

- इस दिन पीले रंग का बड़ा महत्‍व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि विष्‍णु भगवान पीतांबर है और उन्‍हें पीला रंग बहुत पसंद है। गुरूवार की पूजा में पीली वस्तुओं का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। विष्‍णु भगवान के इस व्रत में पुरे दिन में एक समय ही भोजन किया जाता है और व्रत करने वाले को चने की दाल या पीला रंग का भोजन जरूर करना चाहिए।

परिवार के साथ घर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को घर में विराजमान करके विधि पूर्वक उनकी पूजा करनी चाहिए।

- विष्‍णु भगवान को प्रतिमा को दूध - दही और शहद से स्नान कराये। अब उनकी प्रतिमा को लाल रंग की गदी पर वीरमण कराए उस पर धूम, दीप, पुष्प, चंदन, फूल, तुलसी चढ़ाए।
-भगवान विष्णु की प्रतिमा के पास अब दीपक जला कर उनकी कथा करें। जिससे आपके घर में नकारात्मक दोषों का नाश होकर और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
- इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी रखना ना भूलें , तुलसी को आवश्यक रूप से पूजन में शामिल करें। व्रत में पुरे दिन भगवान विष्णु का मन्त्र और उच्चारण करें।

Related News