हर देश के अपने अलग अलग कानून होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे कानून के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही अजीब है और जिसे जानकर आपको हैरानी होगी। कई देशों में अंडरगारमेंट्स को लेकर भी कानून है तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

– अमेरिका में एक जगह है Minnesota, यहाँ का अपना अलग नियम है। यहां एक तार पर मेल और फीमेल अंडरगारमेंट्स को एक साथ नहीं सुखाया जा सकता है। एक वॉशिंग लाइन में महिलाओं और पुरुषों के अंडरगारमेंट्स को सुखाना गैर कानूनी है।

– थाईलैंड अंडरवियर पहनने के लिए बाध्य करता है। इसका अर्थ है कि आप अंडरगारमेंट्स पहने बिना बाहर नहीं जा सकते। इसलिए आपको इस नियम का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

– स्पेन के शहर Seville में भी अंडरगारमेंट्स को लेकर काफी शर्म है। यहाँ आप अपने अंडरगारमेंट्स धो कर बाहर नहीं सूखा सकते। यदि आप सुखाते भी हैं तो ये किसी को दिखने नहीं चाहिए।

– महिलाओं के लिए खास अंडरवियर आती है, जिसका नाम है लैस अंडरवियर। ये लैस या फिर जाली से बनी होती है। कई देशों में ये अंडरवियर पहनने पर मनाही है।

– कई रिपोर्ट्स में जापान में कुछ जगहों पर महिलाओं को एयर कंडीशनिंग वाली इमारतों में ब्रा पहनने के लिए कानूनी रूप से बाध्य किया जाता है।

Related News