काली-घनी आईब्रो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं इसी वजह से आज के समय में लोग अपनी आईब्रो को आकर्षक और घना बनाने के लिए काफी कोशिश करते हैं। बता दे की, बहुत कम लोग इसमें कामयाब हो पाते हैं मगर आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिससे आप घर पर ही अपनी आइब्रो को आकर्षक बना सकती हैं।

जैतून का तेल-आपकी जानकारी के लिए बता दे की, इस तेल को नियमित रूप से आइब्रो पर लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। जैतून का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। इस तेल में शहद की कुछ बूंदों को मिलाकर हल्के हाथों से आइब्रो की मालिश कर सकते हैं। आधे घंटे तक इसे लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल का तेल - रात को सोते समय हल्के हाथों से नारियल के तेल की मालिश करने से भौंहों के बाल चमकदार बनेंगे. दरअसल, नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है।

अरंडी का तेल - बता दे की, इसे रूई से भौंहों पर लगाएं और सोना भौहों को काला और घना बनाता है। इसे रात भर आइब्रो पर लगा रहने दें और सुबह क्लींजर से साफ कर लें।

मेंहदी का तेल - इस तेल की कुछ बूंदों, जोजोबा तेल और जैतून के तेल का मिश्रण बनाएं, इसे भौंहों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। रात भर ऐसे ही लगा रहने दें और सुबह चेहरा धो लें।

विटामिन ई ऑयल - आपको बाजार से इस तेल के लिए विटामिन ई के कैप्सूल खरीदने होंगे। विटामिन ई के कैप्सूल को एक सिरे से काटकर उसमें से निकलने वाले तेल को भौंहों पर लगाएं।

Related News