गरुड़ पुराण के बारे में हम सभी जानते हैं। इसमें आत्मा की कई स्तिथियों के बारे में बताया गया है और इस बारे में भी जानकारी दी गई है कि मृत्यु के बाद आत्मा के साथ क्या होता है और उन्हें किस तरह से अपने कर्म भुगतने पड़ते हैं। इसके अलावा गरुड़ पुराण में इस बारे में भी बताया गया है कि आत्माएं अच्छी और बुरी दोनों होती है। ये नकारात्मक शक्तियां आपकी ओर आकर्षित भी हो सकती है। इसलिए आपको ऐसे कोई कर्म नहीं करने चाहिए जिनसे ये आपकी ओर आकर्षित हों।

1. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि लड़कियों को अपने बाल खोलकर बाहर जाने से बचना चाहिए। खासकर उन्हें अमावस्या और पूर्णिमा की रात को अपने बाल बांध कर ही जाना चाहिए। इन दिनों में आत्माएं बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं।

2. तेज सुगंध आत्माओं को आकर्षित करती है इसलिए आपको रात के समय में बहुत तेज सुगंध वाला परफ्यूम या इत्र लगा कर बाहर नहीं जाना चाहिए।

3. भटकती हुई आत्माएं एक नए शरीर की तलाश में हमेशा रहती है। इसलिए यदि महिला गर्भवती हो तो उसे अकेले बाहर जाने से बचना चाहिए।

4. जब हम किसी मृत व्यक्ति को बहुत ज्यादा याद करते हैं तो उसकी आत्मा हमारी और आकर्षित हो कर हमारे पास आ जाती है।

5. जो लोग शारीरिक रूप से कमजोर होते हैं, और जिनका मन बेहद दुर्बल होता है। ऐसे लोगों पर आत्मा अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करती है।

6. जिन लोगों में पूजा नहीं होती और शाम के समय में दीपक नहीं जलाया जाता है तो आत्माएं इन घरों में अपना ठिकाना बना लेती हैं।

Related News