जिस व्यक्ति की जैसी संगत होती है उसके व्यवहार पर ही उसका असर पड़ता है। गरुड़ पुराण में भी ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में बताया गया है, जिनकी संगत से दूरी बनाए रखने में ही इंसान की भलाई है।

गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। इसमें कई नीतियों का उल्लेख है जो आपके भविष्य के लिए बेहतर हैं। गरुड़ पुराण में जीवन से लेकर मृत्यु और मृत्यु के बाद की स्तिथियों के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें ऐसी गलतियों के बारे में भी उल्लेख हैं जो हमें करने से बचनी चाहिए।


किस्मत के भरोसे रहने वाले
कुछ लोग सब कुछ किस्मत पर छोड़ देते हैं और अपने कर्म नहीं करते हैं। ये लोग दूसरों को भी इसी के लिए प्रेरित करने का प्रयास करते हैं। लेकिन बिना कर्म के भाग्य आपका साथ नहीं देता। किस्मत पर निर्भर रहने वालों से दूर रहना चाहिए।

नकारात्मक सोच वाले लोग
कई लोग जीवन में हमेशा बस नकारात्मक ही सोचते हैं और किसी भी चीज में कोई न कोई नकारात्मक पक्ष निकाल ही लेते हैं। ऐसे लोग हमेशा आपकी सफलता में बाधा बनते हैं। इन लोगों से दुरी बना कर रखना जरुरी है।

शो ऑफ करने वाले
कुछ लोगों को हर चीज में दिखावा करने की आदत होती है और वे खुद को अपनी हैसियत से बड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोग वास्तव में खुद के ईगो को संतुष्ट करने के लिए ऐसा करते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा हमें दूर रहना चाहिए।

फिजूल बातों में समय बर्बाद करने वाले
कुछ लोगों के पास सिर्फ बातें बनाने के लिए काफी टाइम होता है, वे कोई काम ठीक से नहीं करते। ऐसे लोग समय बर्बाद करने वाले होते हैं और इन लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

आलसी लोग
जो व्यक्ति आलसी होता है, अपनी असफलताओं का स्वयं जिम्मेदार होता है। लेकिन वो अपने जीवन की असफलताओं के दोष हमेशा दुसरो के सिर पर मढ़ते हैं। उसे स्वयं अपनी कमी दिखाई नहीं देती। इन लोगों से दूर रहना चाहिए।

Related News