जब भी बात आती है मुकेश अंबानी की तो लोग अक्सर उनकी दौलत के बारे में ही बातें करते हैं, आपको बता मुकेश न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी अपनी अच्छी पहचान बनाए हुए हैं। वहीं मुकेश अंबानी की ग्लैमरस पत्नी नीता अंबानी की लफेस्टीले की बात करे तो वो साही जीवन जीती है, उनके खाना पीना से लेकर ऑउटफिट काफी महंगे होते है। कई लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि ये लोग इतने आमिर है तो कैसे कपड़े पहनते होंगे या फिर उनके पुराने कपड़ों का क्या होता होगा? क्या वो कभी अपने पुराने कपड़े फिर से पहनते होंगे? अगर आपके मन में भी ये सवाल आते हैं तो आज आपको इनका जवाब मिल जाएगा।

अंबानी परिवार के सदस्य भी ना केवल ज्वैलरी बल्कि अपने कपड़े भी रिपीट करते हैं। इसका सबूत आज हम आपको तस्वीरों के साथ देंगे, हाल ही में ईशा अंबानी करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैस की शादी में पहुंची थीं। यहां वो अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया पिंक कलर क लहंगा चोली पहने नजर आईं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ईशा इस लहंगे को पहले अपनी फैमिली वेडिंग में भी पहन चुकी हैं।


बात करे अम्बानी परिवार की बड़ी बहु की तो अरमान जैन की शादी में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता भी पहुंचीं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस दौरान वो सब्यसाची का मल्टीकलर लहंगा पहने हुए थीं। इसके साथ उन्होंने गले में कुंदन का चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पहने हुए था। बता दें कि यह खूबसूरत चोकर श्लोका ने अपनी शादी में पहना था जिसे अब अरमान की शादी में उन्होंने रिपीट किया।


बात करे नीता अंबानी की तो पिछले साल नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे में ब्लू एंड व्हाइट कलर का चेक्स जैकेट पहने दिखी थीं जिसके साथ उन्होंने ब्लू कलर का स्लिंग बैग कैरी किया। आपको बता दे उन्होंने आईपीएल में भी यही जैकेट पहनी थी, जिसके साथ वो व्हाइट कलर का बैग लिए दिखी थीं।

Related News