दोस्तों, आज की तारीख में हर इंसान की यही इच्छा होती है कि वह धनवान बने तथा उसका जीवन सुखमय बीते। लेकिन इंसान यह भूल जाता है कि मां लक्ष्मी कभी भी एक स्थान पर नहीं रहती है, इसलिए मां लक्ष्मी को चंचला नाम से भी जाना जाता है। इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे धन आगमन बना रहता है।

पुराणों में कहा गया है कि दानं भोगो नाशस्तिस्त्रो गतयो भवन्ति वित्तस्य। यो न ददाति न भुङ्क्ते तस्य तृतीया गतिर्भवति॥

अर्थात धन की तीन गति होती है। दान, भोग व नाश- ये धन की तीन गतियां हैं। अर्थात जो दान नहीं करता है, और उपभोग नहीं करता है, उसके धन का नाश हो जाता है। अत: धन-संपदा बचानी है तो धन को कभी भी एक स्थान पर रोककर नहीं रखना चाहिए। धन की गति रोकनी नहीं चाहिए, इसे निरंतर चलते रहना चा​हिए।

धन का सही लाभ लेने के लिए इस गतिमान रखें यानि धन का आदान-प्रदान करते रहना चाहिए। धन का दान करें, जिससे धर्म लाभ प्राप्त होता है। इतना ही नहीं धन का सही इस्तेमाल कर सांसारिक आवश्यकताओं का उपभोग करें। अब आप जान चुके होंगे जो भी व्यक्ति इस तरह से धन का उपयोग नहीं करते हैं, उनके धन का नाश बड़ी तेजी से होता है।

Related News