इंटरनेट डेस्क. दाल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है इसका इस्तेमाल अपने खाने में करते हैं। एक ही तरह की दाल खा - खाकर आप भी बोर हो चुके है तो आप इसे कुछ नए तरीके से भी ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि पास्ता जैसी चीजों को खाने के लिए सभी लोग हमेशा तैयार रहते हैं इसीलिए आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे दाल पास्ता बनाने की आसान रेसिपी इन दोनों चीजों को मिलाकर एक हेल्दी और टेस्टी दाल तैयार की जा सकती हैं। आईएस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं दाल पास्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका -

* दाल पास्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 1 कप पीली दाल

2. 250 ग्राम पास्ता

3. 3 से 4 टमाटर

4. हरी मिर्च

5. 1 कप तेल

6. लाल मिर्च और चिली सॉस

7. स्वादनुसार नमक

* दाल पास्ता बनाने का आसान तरीका :

1. दाल पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पीली दाल और पास्ता अलग-अलग उबाल लें। पास्ता उबालते वक्त आधा चम्मच तेल डालें। वहीं दाल को उबालते वक्त हल्दी, नमक और तेल की कुछ बूंदे डालें।

2. दोनों चीजों को उबालने के बाद अलग-अलग बाउल में निकाल लें।

3. अब आपको मसाला तैयार करना होगा। ऐसे मे आप प्याज को बारीक-बारीक काट लें। साथ ही 3 से 4 टमाटर को ग्राइंड कर लें।

4. अब गैस पर 1 करछी तेल गर्म करें और उसमें हल्का सा जीरा डाल दें। जीरा जैसे ही ब्राउन हो उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें।

5. प्याज के पक जाने के बाद कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट और चिली सॉस भी डाल दें। साथ में नमक और मिर्च भी डाल दें।

6. आप चाहें तो अलग से मसाले भी डाल सकते हैं। लेकिन चिली सॉस के बाद मसाले डालने की जरूरत नहीं होती है।

7. अब अपने पेस्ट को अच्छे से पकाए। पेस्ट के पक जाने के बाद 3 से 4 करछी दाल को कढ़ाई में डालें। दाल को 3 से 5 मिनट के लिए मसाले के साथ पकाएं और फिर पास्ता भी कढ़ाई में डाल दें।

8. 2 से 3 मिनट के लिए कुक करें। अब आपका दाल पास्ता तैयार है। आप इसे स्नैक्स या सब्जी की तरह खा सकते हैं।

Related News