दही का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसका सेवन नियमित रूप से किसी न किसी रूप में किया जाता है दही के बारे में कहा जाता है कि दही नेचुरल प्रोबायोटिक है जिसमें मोजूद गुड बैक्टीरिया और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो हमारे पेट को हेल्थी रखने में मदद करते हैं। इसलिए ज्यादातर घरों में खाने की थाली में एक कटोरी दही जरूर सर्व किया जाता है। वैसे तो आजकल बाजार में आपको दही आसानी से मिल जाता है लेकिन फिर भी अगर आप बाजार जैसा गाढ़ा दही घर पर बनाना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें क्योंकि इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि बाजार जैसा गाढ़ा दही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का तरीका -


* बाजार जैसा गाढ़ा दही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. मिल्क पाउडर- 200 ग्राम
2. दूध- 500 ग्राम
3. पानी- 500 ग्राम
4. दही- 3 चम्मच


* बाजार जैसा गाढ़ा दही बनाने का तरीका :

1. बाजार जैसा गाढ़ा दही बनाने के लिए सबसे पहले आपको दूध को उबालकर थोड़ा-सा ठंडा करना होगा।

2. इसके बाद जब दूध गुनगुना हो जाए, तो एक बाउल में सबसे 2 से 3 चम्मच मिल्क पाउडर डाल दें।

3. ऐसा करने से दही बिल्कुल भी खट्टा नहीं होता है और दही में मौजूद पानी अब्ज़र्व हो जाता है।

4. इसी बाद आप फिर उसमें थोड़ा सा दही मिला लें और दूध डालकर दो बर्तन लेकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।

5. ऐसा करने से आपका दही बहुत अच्छा जमता है।

6. इसके बाद आप इसे किसी कपड़े में कवर करके कम से कम 4 घंटे के लिए रख दें। बस आपका बाजार जैसा गाढ़ा दही तैयार है।

Related News