हर किसी को अपना चेहरा सुंदर और बेदाग चाहिए होता हैं ताकि उनका आकर्षण देखने को बने। लेकिन कई लोग अपनी पुरानी चोट को लेकर परेशान रहते हैं जो कि निशान छोड़ जाती हैं और चहरे के आकर्षण को कम करती हैं। इन निशान से छुटकारा पाने के लिए लोग सर्जरी तक की मदद ले लेते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से चहरे पर बने इन पुरानी चोट के निशान को दूर किया जा सकता हैं।


नारियल का तेल

नारियल तेल के कुछ बड़े चम्मच को गर्म करें, जितना कि निशान पर लगाने लायक हो। अब करीब 10 मिनट तक के लिए चोट के निशान पर तेल की मालिश कीजिए। अब करीब एक घंटे तक स्किन को ऑयल सोखने दें। इस प्रक्रिया को प्रतिदिन में 2-4 बार करना चाहिए।


एप्पल साइडर विनेगर
एप्पलसाइडर विनेगर के 2 बड़े चम्मच के साथ पानी के 4 बड़े चम्मच मिलाएं। उसके बाद रूई की बॉल को पानी-साइडर मिक्स्चर में डुबोएं और आराम से चोट के निशान पर लगाएं। अब इसे चोट के निशान पर सूखने दें। हर रोज रात को सोने से पहले ऐसा करें और सुबह उठने के बाद इसे धो लें।


एलोवेरा
एक एलोवेरा पत्ती में से उसकी परत उतार कर उसके अंदर का हिस्सा निकालें। इसमें से हल्का हरा जेल बाहर निकाल कर रखें। अब इस जेल को सीधे चोट वाले निशान पर लगाएं। इस जेल को आधा घंटा तक लगा रहने दें और उसके बाद साफ ठंडे पानी से इस जेल को साफ कर लीजिए। इस प्रकिया को दिन में दो बार रोजाना दोहराएं।


बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा के दो बड़े चम्मच पानी में मिलाएं और इसे तब तक चलाते रहें, जब तक ये एक पेस्ट के रूप में नहीं आ जाता है। अब चोट के निशान पर पानी लगाएं और उसके बाद पेस्ट को उस निशान पर लगाएं। इस पेस्ट को चोट के निशान पर करीब 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। अब इसे गर्म पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में रोजाना एक बार ट्राई करें।

Related News