इंटरनेट डेस्क. हिंदू धर्म में त्योहार चाहे कोई सा भी हो बिना मिठाई के या मीठे पकवान के अधूरा माना जाता है। सभी त्योहारों पर सभी जगहों पर अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं इसी तरह महाराष्ट्र में त्यौहार पर एक पारंपरिक और बहुत ही अच्छा स्ट्रीट भोजन मिलता है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। उस फूड का नाम है करांजी। कई लोग इसे गुजिया तो कुछ लोग इसे करांजी भात के नाम से जानते हैं। यह यह डिश स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती है तथा बनाने में भी आसान होती हैं यदि आप भी घर पर इसे बनाकर इसका स्वाद लेना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका -

* गुड की करांजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. मैदा-300 ग्राम

2. सूजी- 100 ग्राम

3. गुड़ -3 कप

4. बेसन- 100 ग्राम

5. बादाम पाउडर-2 चम्मच

6. खोया-150 ग्राम

7. नारियल-2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

8. इलायची पाउडर-1 चम्मच

9. घी-3 चम्मच (आटे में डालने के लिए)

10. तेल- आवश्यकतानुसार (तलने के लिए)

* गुड की करांजी बनाने का आसन तरीका :

1. गुड की करांजी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में मैदा, बेसन और सूजी को अच्छी तरह छान लें।

2. इसके बाद गैस पर एक पैन रखें और मैदा, सूजी और बेसन को 10 मिनट तक हल्की आंच पर भून लें।

3. अब दूसरे बर्तन में बादाम पाउडर, नारियल, गुड़ और इलायची पाउडर को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

4. फिर इसमें भुनी हुई सूजी का मिश्रण डालें और गर्म पानी से आटा गूंथ लें। साथ ही साथ आटे को 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।

5. अब आटे की लोई बनाकर पूरी की तरह बेल लें और इसके ऊपर एक चम्मच नारियल का मिश्रण रखें।

6. इसके बाद फिर इसे हाथों से गुजिया की तरह डिजाइन में तैयार कर लें और इधर एक कढ़ाही में तेल डालें।

7. इसके बाद तेल को तेज आंच पर रखें और जब तेल गर्म हो जाए।

8. इसके बाद इसमें तैयार गुजिया डालकर हल्की आंच पर 5 मिनट तक फ्राई कर लें।

9. अब इसे एक प्लेट में निकालें और गर्मागर्म गुड़ की करांजी सर्व करें।

Related News