छोले भटूरे एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जिसे हर कोई पसंद करता है। आज ऐसी बेहतरीन और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के बारे में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर छोले भटूरे का इतिहास क्या है।

हालांकि छोले भटूरे को लेकर कोई भी सटीक जानकारी तो किसी के पास भी नहीं है लेकिन बताया जाता है कि छोले भटूरे के इतिहास की शुरुआत 1940 के दशक से होती है।

बताया जाता है कि छोले भटूरे की शुरुआत दिल्ली में ही हुई थी हालांकि उसे पंजाब के लोगों के लिए पहली बार तैयार किया गया था और कुछ इतिहासकार ऐसा मानते हैं कि पंजाब दिल्ली यूपी मुख्य रूप से इन राज्यों में पहली बार छोले भटूरे की शुरुआत की गई थी।

बताया जाता है कि 1940 में पहली बार इसकी शुरुआत की गई थी और आज दुनिया भर में करीब एक अरब लोग छोले भटूरे को पसंद करते हैं।

आज शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जिसे छोले भटूरे पसंद ना आए हो। और इसी का कारण है कि लगातार उत्तर भारत में यह धीरे-धीरे हर राज्य में पहला और हर जगह इसको लोगों ने पसंद किया और इसी के कारण आज यह पूरी दुनिया में जाना जाता है और पूरी दुनिया के लोग इस का लुफ्त उठा रहे हैं।

वहीं दिल्ली वासियों का छोले भटूरे का प्रेम हर कोई जानता है और इसी का कारण है कि 2012 के साल में 2 अक्टूबर के दिन से दिल्ली वासियों द्वारा इंटरनेशनल छोला भटूरा डे भी घोषित कर दिया गया है। पर आपको बता दें कि इस दिन नेशनल होलीडे होता है हर लोग छुट्टी के मूड में होते हैं तो 2 अक्टूबर को छोले भटूरे की डिश बना कर या उसे आर्डर जरूर करते हैं और उस का लुफ्त उठाते हैं।

Related News