साफ़ सुथरा और महकता हुआ घर किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन कई बार कुछ छोटे जीवों के कारण यह सफाई पूरी तरह बेकार हो जाती है। उसमे से सबसे पहले मक्खियां भी एक है। जिनका घर में होना काफी इरिटेटिंग होता है। मौसम चाहे गर्मियों का हो या बरसात का मक्खियों का आतंक कम नहीं होती। मक्खियों को बीमारी फैलाने वाले जीवों में से सबसे प्रभावी माना जाता है क्योंकि ये पहले बाहर की कचरे और गंदगी वाली जगहों पर बैठती है और बाद में घर में घुसकर खाने की चीजों पर बैठकर उन्हें दूषित कर देती है।

घरेलू मक्खियां भगाने के घरेलू उपाय और तरीके :-
1. कपूर : पूजा में तो कपूर का इस्तेमाल सभी करते है लेकिन क्या आप जानते है की इसकी मदद से घरेलू मक्खियों को भी बड़ी आसानी से भगाया जा सकता है। मक्खियों के लिए भी यह गंध बहुत असहनीय होती है। अगर आपके घर में भी बहुत मक्खियां है तो उसके लिए थोडा सा कपूर जलाकर पुरे कमरे में घुमा दें। इसकी महक से कुछ ही देर में मक्खियां भाग जाएंगी।

2 . तुलसी :तुलसी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ और भी बहुत से कार्यों के लिए लाभकारी होती है। यह एक एंटी बैक्टीरियल पौधा है जो मक्खी मच्छर जैसे छोटे जीवों को घर में घुसने से रोकता है। इसके लिए आपको अपने खिड़की और दरवाजें के बाहर तुलसी का पौधा लगाना होगा।

3. दालचीनी : दालचीनी का इस्तेमाल करके भी मक्खियों को भगाया जा सकता है। क्योंकि मक्खियों को दालचीनी की महक पसंद नहीं होती। इसके लिए किचन में थोडा सा दालचीनी पाउडर या उसकी स्टिक रख दें। मक्खियां तुरंत भाग जाएंगी।

Related News