भारत में निर्मित 2 कोविड वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल चुकी है और देश भर में 16 जनवरी से कोविड के लिए टीकाकरण अभियान भी शुरू हो चूका है।

इसी के साथ कई देश भारत से इस वैक्सीन की मांग भी कर रहे हैं। अब कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन ने भारत से कोरोना वैक्सीन भेजने की अपील की है। कंबोडिया की मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

चीन ने 10 लाख कोविड वैक्सीन कंबोडिया भेजी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कंबोडिया के प्रधानमंत्री भारत से इस वैक्सीन की मांग कर रहे हैं।

इन देशों ने मांगी भारतीय वैक्सीन

भारतीय वैक्सीन मांगने वाले देशों में भूटान, नेपाल, म्यांमार, मालदीव, ब्राजील, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, वियतनाम, फिलीपींस, मोरक्को, सऊदी अरब और मंगोलिया शामिल हैं।

कई देश भारत सरकार से कोरोना वैक्सीन की तत्काल सप्लाई करने की मांग कर रहे हैं। भारत ने देशों की मदद करने के लिए मना नहीं किया है। भारत सरकार अपने पड़ोसी देशों अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, मॉरीशस और बांग्लादेश को वैक्सीन की एक करोड़ डोज देने को लेकर विचार कर रहा है। ये वैक्सीन निश्चित आयु वर्ग के लोगों पर प्राथमिकता के आधार पर नियंत्रित इस्तेमाल के लिए दी जाएंगी। केंद्र सरकार वैक्सीन की सप्लाई की योजना पर काम कर रही है।

सूत्रों की मानें तो, 45 लाख कोवैक्सीन के डोज में से 8 लाख डोज भारत की ओर से मॉरिशस , फिलिपींस और म्यांमार को भेजी जाएंगी। भारत पडोसी देशों की मदद के साथ एक मानवता की मिसाल भी कायम करना चाहता है।

Related News