जीर और अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सभी ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, मगर संजीर और अखरोट सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं. बता दे की, इन दोनों को एक साथ खाने से दिल की समस्या, वजन कम होना, एनीमिया और पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। जी हां और आप चाहें तो अंजीर और अखरोट का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। अब आज हम आपको अंजीर और अखरोट खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

अंजीर और अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व- बता दे की, अंजीर और अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दरअसल अंजीर और अखरोट में मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है।

अंजीर और अखरोट खाने के फायदे-

बता दे की, अंजीर और अखरोट के सेवन से बालों की सही ग्रोथ होती है। जिन लोगों के बाल टूटते हैं उन्हें इन चीजों का सेवन करना चाहिए। सेवन से स्कैल्प पर एसेंशियल ऑयल की मात्रा भी बनी रहती है और बाल चमकदार नजर आते हैं। दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- अंजीर और अखरोट आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जिसके साथ ही यह कोरोनरी हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, अंजीर और अखरोट के सेवन से अपच, गैस और कब्ज की समस्या में काफी राहत मिलती है। जी हां और ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं।

अंजीर और अखरोट में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को नियंत्रित करने में मदद करता है लेकिन आपके वजन को नियंत्रण में रखने में भी मदद करता है। जी हां और यह आपका वजन ज्यादा नहीं बढ़ने देता और शरीर में गुड फैट का स्तर बना रहता है।

कैसे करें सेवन - इन दोनों चीजों को रात में भिगोकर सुबह एक साथ कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो इन दोनों को दिन में या शाम को दूध के साथ ले सकते हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो शहद के साथ अंजीर और अखरोट का सेवन भी कर सकते हैं।

Related News