अंजीर और अखरोट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सभी ड्राई फ्रूट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, मगर संजीर और अखरोट सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं. इन दोनों को एक साथ खाने से दिल की समस्या, वजन कम होना, एनीमिया और पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो अंजीर और अखरोट का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। अब आज हम आपको अंजीर और अखरोट खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

अंजीर और अखरोट में पाए जाने वाले पोषक तत्व- अंजीर और अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अंजीर और अखरोट में मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, विटामिन और फाइबर पाया जाता है।

अंजीर और अखरोट खाने के फायदे-

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद- अंजीर और अखरोट आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मोनोअनसैचुरेटेड, पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जिसके साथ ही यह कोरोनरी हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकता है।

बालों के लिए- अंजीर और अखरोट के सेवन से बालों की सही ग्रोथ होती है। जिन लोगों के बाल टूटते हैं उन्हें इन चीजों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से स्कैल्प पर एसेंशियल ऑयल की मात्रा भी बनी रहती है और बाल चमकदार नजर आते हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाना- अंजीर और अखरोट के सेवन से अपच, गैस और कब्ज की समस्या में काफी राहत मिलती है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से भी बचा सकते हैं।

वजन को नियंत्रण में रखता है- अंजीर और अखरोट में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को नियंत्रित करने में मदद करता है लेकिन आपके वजन को नियंत्रण में रखने में भी मदद करता है। यह आपका वजन ज्यादा नहीं बढ़ने देता और शरीर में गुड फैट का स्तर बना रहता है।

त्वचा के लिए- अंजीर और अखरोट के सेवन से त्वचा में निखार आता है।

कैसे करें सेवन - आप चाहें तो इन दोनों चीजों को रात में भिगोकर सुबह एक साथ कर सकते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो इन दोनों को दिन में या शाम को दूध के साथ ले सकते हैं। जिसके साथ ही आप चाहें तो शहद के साथ अंजीर और अखरोट का सेवन भी कर सकते हैं।

Related News