जीन्स का फैशन ना ही कभी आउट ऑफ फैशन हुआ था और ना ही कभी होगा। जीन्स को किसी भी मौके पर, किसी भी कपड़े के साथ मैच करके पहना जा सकता है। अब वह चाहे टी-शर्ट हो, कुर्ता हो या शर्ट सब के साथ जीन्स को आसानी से पहना जा सकता है। शायद यही वजह है कि जीन्स लोगों के बीच इतने बड़े स्तर पर पॉपुलर हुई। जीन्स के बारे में कहा जाता है कि इस धरती पर यह सबसे ज्यादा पहने जाने वाले कपड़ों में से एक है।
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि कभी जीन्स को सिर्फ मजदूरों और वर्कर के लिए तैयार किया गया था। जीन्स को कारखानों में काम करने वाले ऐसे ही लोग पहनते थे। लेकिन बाद में यह जीन्स आम से खास बन गई और इसे खास लोग भी पहनने लगे।

डेनिम शब्द एक फैब्रिक का नाम है, इस फैब्रिक की उत्पत्ति फ्रांस के नेम्स में हुई थी। 18वीं शताब्दी में इटली के जेनोआ में बनाए जाने वाले फैब्रिक की तरह ही नेम्स के वर्कर्स ने भी फैब्रिक बनाने की कोशिश की। ये लोग Serge फैब्रिक तो नहीं बना पाए लेकिन एक नए प्रकार का फैब्रिक जरूर बना दिया, जिसका नाम डेनिम रख दिया। इस प्रकार डेनिम जीन्स का अविष्कार हुआ।
डेनिम के कपड़े से बनी हुई जिन्स आज की तारीख में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मशहूर फैब्रिक है। डेनिम फैब्रिक का अविष्कार करने वालों का नाम जैकब डेविस औए लीवाई स्ट्रॉस है। उन दिनों डेनिम जीन्स का निर्माण भले ही मजदूरों और कारीगरों के लिए किया गया था, लेकिन आज की तारीख में डेनिम जीन्स पूरी दुनिया में बड़े ही चाव के साथ पहनी जाती है।

नीली डेनिम का क्रेज ही कुछ अलग रहा


अगर आप सोच रहें हैं की ‘डेनिम' का रंग नीला कैसे हुआ तो, इसका जवाब भी है। दरअसल, कपास बुनाई की टेक्सटाइल्स में इस कपड़े को बनाने के लिए दो या उसे ज्यादा धागों के ताने बाने से बुनना होता था।
जहां एक धागे का एक ताना ‘नील’ से रंगा होता था, वहीं दूसरा ताना सफ़ेद या किसी और रंग से रंगा होता। इस तरह डेनिम की बुनाई होती और इसे नीला रंग मिल जाता है। जीन्स के शुरुआती समय में इसे या तो बहुत मेहनत करने वाले माइनर पहनते थे या फिर काऊबॉय। समय के साथ यह धीरे-धीरे पोलो खेलने वाले लोगों के बीच भी बहुत मशहूर हो गई।यह एक बेहद मजबूत पेंट थी, यही वजह है आज के समय में भी पोलो खिलाड़ी प्रैक्टिस के समय ब्लू जींस पहनते है और मैच खेलने के लिए सफ़ेद जीन्स को पहनते हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया की सबसे अच्छी जीन्स जापान में बनाई जाती है। हांलाकि नार्थ अमेरिका में इसकी डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।

Related News