देश के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। ईशा 12 दिसंबर को आंनद पीरामल के साथ शादी करने जा रही है। जहां एक तरफ ईशा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। वहीं हाल ही में ईशा के घर में गृह शांति की पूजा रखी गई। जहां पर ईशा ट्रेडिशनल लुक में नजर आई। इस ट्रेडिशनल लुक में ईशा काफी खूबसूरत लग रही थी।

ईशा के इस लहंगे को डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। डिजाइनर सब्यसाची ने ईशा की तस्वीरों को अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ईशा के इस रॉयल लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सब्यसाची की इस लहंगे की सबसे खास बात यह है कि गोटा पट्टी का काम किया हुआ है।

इस लहंगे में बंधेज गोटा पट्टी से वर्क किया गया है। इसके साथ ही हैंड प्रिटेंड, हैंड इॅम्ब्रायडरी और तिल्ला का काम है। लहंगे के साथ ईशा ने हेरिटेज ज्वैलरी कैरी की। जिसमें अनकट सिंडीकेट डायंमड और जाम्बियन पन्ना नेकलेस पहना था। अपने इस अलग अंदाज में ईशा काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। लोग ईशा के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे है।

Related News