दोस्तों, यह बात तो सभी जानते हैं कि फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं। लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि स्टोर करके रखे गए फल सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आजकल बेमौसम फल भी पूरे साल मिलते रहते हैं।

बता दें कि मौसमी फल और सब्जियां खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। तो देर किस बात की, आइए जानें किस मौसम में कौन सा फल खाना चाहिए।

सेब का सीजन
मार्केट में सेब पूरे साल मिलता है। लेकिन इसका सीजन अक्टूबर से मार्च तक रहता है। सेब को ज्यादा समय तक काटकर नहीं रखना चाहिए, इससे सेब में मौजूद न्यूट्रशियंस खत्म हो जाते हैं। इतना नहीं सेब को गर्म पानी से धोकर तथा छीलकर खाना चाहिए, जिससे कि सेब पर जो वेक्स की कोटिंग की जाती है, उसके नुकसान से बचा जा सके।

केले का सीजन
केले का सीजन जनवरी से दिसंबर तक 12 महीने रहता है। डायबिटीज के रोगी को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। केले में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

अमरूद का सीजन
अमरूद का सीजन अक्टूबर से जनवरी तक रहता है। डायबिटीज, कब्ज से परेशान लोगों के लिए अमरूद रामबाण की तरह है। बेमौसम अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए।

अंगूर का सीजन
अंगूर को हमेशा अच्छी तरह से धोकर ही खाना चाहिए। बेमौसमी अंगूर का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

संतरे का सीजन
संतरे का फल विटामिन सी से भरपूर होता है। इन फलों का सीजन नंवबर से मार्च तक होता है। संतरा खाने से सर्दी-जुकाम के अलावा पाचन तंत्र से जुड़े सभी रोग दूर हो जाते हैं।

आम का सीजन
आम को फलों का राजा कहते हैं। आम का सीजन मई से जुलाई तक होता है। इसलिए भूलकर भी बेमौसमी आम का सेवन नहीं करें।

Related News