खानपान के बिना भारत में त्योहार का जश्न अधूरा माना जाता है,त्योहार को खानपान के जरिए मनाना भी भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है,स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इनके साथ धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी होती है, दशहरा के मौके पर आप कुछ ऐसी चीजें बना सकते हैं, जिनके लिए कहा जाता है कि जो जीवन में गुड लक यानी सौभाग्य लाती हैं।

रसगुल्ले: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा हो या दशहरा लोगों की जुबां पर रसगुल्ले का स्वाद जरूर रहता है, दूध, छेना और चीनी से बनने वाले रसगुल्ले को नवरात्रि, दशहरा और दिवाली का प्रसाद तक माना जाता हैं।

दही चीनी: भारत में ये प्रथा प्रचलित है कि जब कुछ नया करने जा रहे हैं, तो दही-चीन से मुंह मीठा करना जरूरी हैहै, दशहरा पर भारत में दही को अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है और उड़ीसा में देवी को दही और चावल का भोग लगाया जाता हैं।

पान: आपने पान के पत्तों का धार्मिक महत्व खूब सुना होगा, लेकिन दशहरा पर देश में कई जगह पान को प्रसाद के रूप में खाया जाता है,इसे भगवान हनुमान को चढ़ाया जाता है, बता दे की दशहरा पर पान खाना बिहार और यूपी में काफी प्रचलित है

Related News