आप सभी को पता है आजकल लोग अपने घर को सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए पेड़ पौधे लगाते है। लेकिन आज हम बात करेंगे तुलसी के पौधे के बारे में, कहते है हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को एक पवित्र पौधा माना गया है। तुलसी के पौधे का घर में होना शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं होती है। लेकिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले कुछ बातो का ध्यान रखें।

हमेशा घर के उत्तर-पूर्व दिशां को शुभ माना जाता है, इसलिए घर में तुलसी का पौधा उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर पूर्व में ही लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे मे औषधि गुण तो होता ही है, साथ ही हिन्दू धर्म में इस पौधे को दैवीय अवतार माना गया है।

इस पौधे को घर में लगाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। कहते है इस पेड़ में माँ तुलसी का वाश होता है। घर में किसी भी शुभ काम सुरु करने से पहले तुलसी माता की पूजा होती है।

Related News