हिंदू धर्म के 18 पुराणों में से एक गरुण पुराण भी है, जो जनमानस के बीच काफी लोकप्रिय है। आपने अक्सर यह देखा होगा कि किसी की मौत के बाद उसके परिजन अपने घर गरुड़ पुराण का पाठ करवाते हैं। जी हां, गरुड़ पुराण में आत्मा के रहस्य के अतिरिक्त धर्म, ज्ञान, नीति, ज्योतिष, आयुर्वेद और जिंदगी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें लिखी हुई हैं। इस स्टोरी में हम आपको गरुड़ पुराण के मुताबिक ऐसे 5 कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके करने से मनुष्य की आयु कम होती है।

सूर्योदय के बाद उठना
सुबह देर तक सोने वालों की आयु कम होती है। उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तथा पाचन तंत्र भी बिगड़ जाता है। इसलिए संभव हो तो ब्रह्म मुहूर्त में बेड छोड़ दें, ऐसा करने से शरीर के अनेक रोग स्वत: ही ठीक हो जाते हैं और श्वसन तंत्र भी स्वस्थ बना रहता है।

रात में दही खाना
यह अक्सर देखने को मिलता है कि आजकल होटलों में या यात्रा के दौरान लोग रात में दही खाना नहीं भूलते हैं। लेकिन दोस्तों रात में दही खाने से आयु कम होती है। रात में दही खाने से पेट संबंधी रोगों के होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। इसलिए रात में दही का सेवन नहीं करें तो बेहतर होगा।

प्रात:काल शारीरिक संबंध बनाना
जो लोग सुबह-सुबह या फिर दिन में शारीरिक संबंध बनाते हैं, उनकी आयु कम हो जाती है। इतना ही नहीं अत्यधिक संबंध बनाने से भी मनुष्यों की आयु कम होती है। बता दें कि सुबह का समय योग, प्राणायाम और कसरत आदि का होता है, ऐसे में यदि कोई व्यक्ति संभोग करता है तो उसका शरीर कमजोर होता है।

बासी मांस का सेवन
बांसी मांस का सेवन सबसे ज्यादा घातक होता है। मांस के साथ कई प्रकार के बैक्टीरिया तथा वायरस भी पेट में चले जाते हैं, जिससे कई तरह के रोग उत्पन्न होते हैं और यही रोग मनुष्य की उम्र को कम कर देते हैं।

श्मशान का धुआं
किसी भी मनुष्य को अपना घर श्मशान के नजदीक नहीं बनवाना चाहिए, क्योंकि श्मशान का धुआं मनुष्य की आयु को निश्चित रूप से कम करने में सहायक सिद्ध होता है। बता दें कि मृत शरीर के दाह संस्कार के समय शरीर से निकलने वाले कुछ हानिकारक तत्व तो नष्ट हो जाते हैं, लेकिन कुछ आस-पास के वायुमंडल में धुएं के साथ फैल जाते हैं। इस प्रकार जो भी व्यक्ति उस धुएं के संपर्क में आता है, ये बैक्टीरिया-वायरस उसके शरीर से चिपक जाते हैं। जिससे कई रोगों के होने की आशंका बनी रहती है। इन रोगों से मनुष्य की आयु कम होती है।

Related News