घर में हम सभी देवी देवताओं की मूर्तियां लगाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार इन सब चीजों के लिए भी एक नियम है। वास्तु में बताया गया है कि कौनसे देवी देवताओं की तस्वीरों को घर में नहीं रखना चाहिए। वरना इसका प्रभाव सुख समृद्धि पर पड़ता है। आइए जानते हैं इस बारे में।
भगवान शिव की मूर्ति उनके विध्वंशक रुप को भी दर्शाती है। घर में ऐसी भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए जिसमे वे तांडव करते हुए नजर आ रहे हों।

वास्तुशास्त्र के अनुसार भगवान भैरव की मूर्ति घर में नहीं रखनी चाहिए। इस से घर में नकारात्मकता आती है।

घर में देवी लक्ष्मी की खड़ी अवस्था में मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। हो सके तो देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और सरस्वती देवी के बैठे हुए स्वरूप की मूर्ति रखनी चाहिए।

# कई लोगों का मानना है कि तीनों देवियों की मूर्ति आप घर में रख सकते हैं लेकिन कई बार, पुजारियों व विद्वानों के द्वारा इन तीनों देवियों की मूर्ति एक साथ रखने को मना किया जाता है।

Related News