नवरात्रि का पावन पर्व कुछ दिन में शुरू होने वाला है। तब माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद दशहरे का त्यौहार मनाया जाता है। दशहरे का त्यौहार एक बहु सांस्कृतिक त्यौहार है। इसे विजयादशमी के रूप से भी जाना जाता है। ये हिंदू लूनी-सौर कैलेंडर के अश्विन महीने के दसवें दिन मनाया जाता है।

इस बार ये 15 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस त्यौहार के लिए क्या मुहूर्त है। आइए जानते हैं इस बारे में।

दशहरा 2021: तिथि और समय

विजय मुहूर्त- 14:01 से 14:47
दशमी तिथि शुरू – 14 अक्टूबर 18:52
अपर्णा पूजा का समय – 13:15 से 15:33
श्रवण नक्षत्र प्रारंभ – 14 अक्टूबर 09:36
दशमी तिथि समाप्त – 15 अक्टूबर 18:02
श्रवण नक्षत्र समाप्त – 15 अक्टूबर 09:16

दशहरा 2021: महत्व

विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। ये देश के अलग अलग हिस्सों में मनाया जाता है। कुछ भक्त इसे बिजॉय दशमी के रूप में मनाते हैं। ये उनके लिए राक्षस महिषासुर पर मां दुर्गा की जीत का प्रतीक है जिन्हे देवताओं को आतंकित किया था।

मां दुर्गा, देवी सरस्वती, देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियों को लेकर जुलूस संगीत और मंत्रोच्चार के साथ होता है।

कुछ राज्यों में इसे दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इसे रावण पर भगवान राम की जीत के रूप में मनाया जाता है। रावण के पुतले, जो बुराई का प्रतीक हैं, आतिशबाजी के साथ जलाए जाते हैं।

Related News