बदलते मौसम में सूखी खांसी होना आम बात है। जब मौसम बदलने लगता है, तो इसकी समस्या और भी बढ़ने लगती है। इसके अलावा एलर्जी, स्मोकिंग आदि से भी ये समस्या हो सकती है। लेकिन अब किसी व्यक्ति को खांसी आती है, तो उसे लगता है कि कहीं मुझे कोविड तो नहीं हो गया! इसलिए लोग सूखी खांसी को भी गंभीर समस्या मानने लगे हैं। दरअसल इस खांसी में कफ नहीं बनता है, जिसके कारण गले में दर्द का सामना करना पड़ता है। सूखी खांसी को रोकने के लिए घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं, इससे राहत मिलेगा।

- सूखी खांसी से राहत पाने के लिए गर्म दूध में हल्दी मिलाकर धीरे-धीरे पी सकते हैं। इससे आराम मिलता है। चाहें तो आप दूध में काली मिर्च भी डालकर पी सकते हैं।

- शहद सूखी खांसी से राहत दिलाता है। आप शहद के साथ मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दो चम्मच शहद में मुलेठी पाउडर मिला लें और इसका सेवन करें। अगर आपको पेट की समस्या है, तो खाली पेट मुलेठी का सेवन न करें। खाना खाने के बाद ही इसका सेवन करें।

- सूखी खांसी में गुनगुना पानी कॉफी राहत दिलाता है। आप गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर 3-4 बार गरारे कर सकते हैं, इससे आपको आराम मिलेगा।

- हींग से भी सूखी खांसी में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी खांसी से राहत दिलाता है। अदरक के पेस्ट में एक चुटकी हींग मिलाकर खाएं। इससे आपको कॉफी फायदा होगा।

- तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल लें। जब ये गुनगुना हो जाये, तो इसे छानकर पी लें। इससे कॉफी राहत मिलती है।

- गर्म घी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर सेवन करें, इससे आपको राहत मिलेगा। चाहें तो आप शहद में भी काली मिर्च पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे भी खांसी की समस्या दूर होती है।

- प्याज में भी ऐसे गुण पाये जाते हैं, जो आपको सूखी खांसी से राहत दिलाता है। इसके लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करें, आपको राहत मिलेगा।

Related News