नए साल का पहला त्यौहार आने वाला हैं मकर सक्रांति जिसे पूरे देश में विभिन्न तरीकों से मनाया जाता हैं। कई शहरों में इस दिन पतंगबाजी भी की जाती है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं। इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। आने वाली 14 जनवरी, गुरुवार को मकर संक्रांति का पावन पर्व हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जिनका मकर संक्रांति पर दान किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता हैं।

कंबल का दान

मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आपको कंबल किसी गरीब या जरूरतमंद को जान करना चाहिए। इस से आप राहु के बुरे दोषों से दूर रहेंगे।

देसी घी का दान

मकर संक्रांति भी गुरुवार को होने से घी के दान का महत्‍व और भी बढ़ जाता है। मकर संक्रांति पर शुद्ध घी का दान करने से आपको करियर में लाभ के साथ सभी प्रकार की भौतिक सुविधाएं प्राप्‍त होती हैं।

तिल का दान

मकर संक्रांति को शास्‍त्रों में तिल संक्रांति भी कहा गया है और इस दिन तिल के दान का खास महत्‍व माना गया है। इस दिन तिल का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। शनि देवता ने अपने क्रोधित पिता सूर्य देवता की पूजा करने के लिए काले तिल का ही प्रयोग किया था। इससे प्रसन्‍न होकर सूर्य देव ने वरदान दिया था कि व‍ह मकर राशि में आएंगे तो तिल से उनकी पूजा करने और तिल का दान करने से वह प्रसन्‍न होंगे। इसलिए तिल दान करने से शनि दोष दूर होता है।

गुड़ का दान

ज्‍योतिष में गुड़ को गुरु की प्रिय वस्‍तु माना गया है। इस साल मकर संक्रांति गुरुवार के दिन पड़ रही है, तो इस वजह से गुड़ का दान करने का महत्‍व और भी बढ़ जाता है। इस से शनि, गुरु और सूर्य तीनों के दोष दूर होते हैं।

वस्‍त्र दान

वस्‍त्रों का दान भी महादान माना गया है। इसलिए आपको गरीब लोगों को एक जोड़ी वस्‍त्र का दान अवश्‍य करें।

Related News