लाइफस्टाइल डेस्क। दूध कैल्शियम के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिस कारण रोज दूध पीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन दोस्तों कई बार हम रोज रात को दूध पीते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे लिए हानिकारक साबित होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात के समय दूध पीते समय आपको विशेष तौर पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको दूध के सभी पोषक तत्वों का फायदा मिल सके और आप किसी भी शारीरिक परेशानी से बचे रहें।
1.दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार रात को खाना खाने के तुरंत बाद भूलकर भी दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है जिससे खाना पचने में परेशानियां हो सकती है।

2.दोस्तों रात के समय दूध पीने के एक घंटे पहले या फिर 1 घंटे बाद ही खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा नहीं करने पर आपको ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है।

3.दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के 1 घंटे पहले और 1 घंटे बाद प्याज और बैंगन का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन दोनों में मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं।

Related News