शादी जिंदगी का सबसे अहम फैसला होता है। लेकिन कई बार हमारे सोच समझ कर फैसला लेने के बावजूद भी पति पत्नी में अनबन होने लगती है। जो पार्टनर कल तक हमें हमारे कंपेटिबल लगता था उसी के साथ लड़ाई झगड़े भी होने लगते हैं। ऐसा कुछ दूसरे कारणों की वजह से भी हो सकता है। कई ऐसे काम हैं जो आपको शादी के तुरंत बाद ना करने की सलाह दी जाती है।

1. हिन्दू धर्म में लाल रंग को सुहाग की निशानी माना जाता है वहीं काले रंग को अशुभ समझा जाता है। नए जोड़े को जिंदगी की नई शुरुआत में कभी भी काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

2. जब हम किसी के साथ शादी के बंधन में बंधते हैं तो ये हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन होता है। इसलिए शादी के बाद आपको 6 महीने तक किसी की भी मौत पर नहीं जाना चाहिए। ये अशुभ माना जाता है।



3. हिंदू धर्म में लड़कियों को कुछ सुहाग की निशानियों के बारे में बताया जाता है जो उन्हें पहन कर रखने की सलाह दी जाती है। इसलिए लड़की को सिंदूर, चूड़ा और सात पातड़ी को सवा महीने तक नहीं निकालना चाहिए।

4. शादी के बाद नए जोड़े को तीर्थ आदि पर नहीं जाना चाहिए। जिसमे उनका किसी भी तीर्थ स्थान में जाना शुभ नहीं माना जाता है।

5. हमारे समाज में लड़की की जब शादी होती है और वो ससुराल जाती है तो एक लक्ष्मी के रूप में उसका स्वागत किया जाता है और उसे लक्ष्मी ही समझा जाता है। ऐसे में उस घर में सालभर तक सफाई के लिए नई झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए क्यूंकि इस से धन की हानी होती है।

Related News