इंटरनेट डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको आने वाले सपने के पीछे कोई ना कोई अर्थ छुपा होता है। यह सपना आपके अतीत, वर्तमान और भविष्य के प्रति कोई संकेत हो सकता है। कई लोग अपने सपने में जानवरों को देखते है और सपने में जानवरों के दिखाई देने का अर्थ भी अलग अलग होता है। इसी तरह से सपने में सांप का दिखाई देना कई बातों का संकेत माना जाता है।

अगर आपको सपने में काला सांप आपका पीछा करते हुए दिखाई देता है तो यह आपके ऊपर काल सर्प दोष का संकेत है। आपको इसको दूर करने के लिए पूजा करवानी चाहिए।

सपने में भूरे रंग का सांप दिखाई देकना निकट भविष्य में मिलने वाले धन का संकेत होता है। अगर आपको ऐसा सपना आता है तो सुबह उठकर भोलेनाथ की पूजा करें और शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सपने में नाग-नागिन का एक साथ दिखाई देना कुल देवता के दर्शन के समान माना जाता है। इस तरह का सपना देखने पर आपको अपने कुल देवता की पूजा करनी चाहिए। इस से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

सपने में सांप के दांत दिखाई देना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। अगर आपको सपने में सांप के दांत दिखाई देते है तो यह आपको होने वाली बीमारी का संकेत होते है।

सपने में हरे रंग का सांप दिखाई देना एक शुभ संकेत होता है। सपने में हरे रंग का सांप दिखाई देना आपकी रोजगार से संबंधित समस्या दूर होने का संकेत होता है।

Related News