शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव को न्यायकर्ता कहा जाता है और वे मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल दिए हैं। अगर शनिदेव किसी से नाराज उन्हें शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। ऐसे में शनिदेव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए इस से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है।

ब्रह्म पुराण के 118 वें अध्‍याय में एक प्रसंग के अनुसार शनिदेव ने खुद कहा था कि शनिवार के दिन जो भी व्यक्ति पीपल की पूजा करेगा, पीपल को स्पर्श करेगा, उसके सारे मनोरथ सिद्ध होंगे। उस व्यक्ति को शनि देव के कष्ट भी नहीं झेलने पड़ेंगे। ऐसे व्यक्ति के घर में लक्ष्मी का वास होगा और उसके सारे दुख दूर हो जाएंगे।


1. हर शनिवार को पीपल के पेड़ की जड़ को किसी व्यक्ति को स्पर्श करना चाहिए। शाम के समय सरसों के तेल के दीपक को आपको जलाना है और 5 या 9 बार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करें। इस से सारे कष्ट दूर होंगे। इस से परिवार में सुख समृद्धि आती है।

2. गीता में श्रीकृष्ण ने कहा है कि वृक्षों में मैं पीपल हूं। वहीं श्रीकृष्ण भगवान को शनिदेव अपना इष्टदेव मानते हैं। इसलिए वे उन लोगों से हमेशा प्रसन्न रहेंगे जो पीपल के पेड़ की पूजा करते हैं। यदि आपकी नौकरी में समस्या आ रही है, या सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आप हर शनिवार को दूध में गुड़ और पानी मिलाकर पीपल में डालें। आप रोजाना ये काम कर सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति तेजी से सफलता की सीढ़ी चढ़ता है।

3. शनिवार को पीपल का एक पत्ता उठाकर घर लाएं। इस के ऊपर आपको इत्र लगाना है और पर्स में रख लेन है। इसे हर महीने बदलते रहे। इस से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

4. आप किसी मनोकामना को पूरा करना चाहते हैं तो पुराने पीपल के पेड़ के पास जाएं। इस दौरान अपने साथ लाल पेन, थोड़ा लाल कपड़ा और कलावा ले जाएं। इसके बाद आटे से बना घी का दीपक लेकर जाए। पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं और सामने खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद पीपल का पत्ता बिना तोड़े उस पर अपनी कामना को लिखें और इसके बाद पेड़ की डाली पर 7 बार कलावा को लपेटे। उस कलावे को अपने हाथ पर भी लपेटें। फिर पीपल के पेड़ के पास से थोड़ी सी मिट्टी लें और इसे लाल कपड़े में लपेट लें। फिर इस लाल कपड़े में बंधी मिट्टी को लाकर उस स्थान पर रख दें, जहां आप धन रखते हैं। इस से आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

Related News