घर में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है और अभी सावन का महीना चल रहा है तो इस बारे में जानना और भी महत्वपूर्ण हो है। सावन का महीना शिव जी के लिए बहुत खास होता है, इसलिए इस दौरान घर में शिव जी की तस्वीर जरूर लगाना चाहिए।

आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं कि भगवान शिव की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए और किस तरह की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। तो चलिए जानते हैं।

उत्तर दिशा भगवान शिव की पसंदीदा दिशा है और इस दिशा में भगवान शिव, यानी कैलाश पर्वत का वास है। इसीलिए, घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में चित्र लगाने से शुभ फल मिलते हैं। भगवान शिव की ऐसी तस्वीर उत्तर दिशा में लगाएं, जिसमें वह शांत और ध्यान मुद्रा में हों या नंदी पर बैठे हों।

इसके अलावा आप शिवजी की ऐसी तस्वीर भी लगा सकते हैं जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हों। ये भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि घर में शिव की ऐसी तस्वीर न लगाएं जिसमें वह क्रोध की स्थिति में हो या क्रोध का रूप धारण कर रखा हो। यह घर की सुख-शांति के लिए अच्छा नहीं है।

Related News