वास्तु शास्त्र में जीवन की कई चीजों के बारे में बताया गया है और शुभ शुभ चीजों के बारे में भी जानकारी दी गई है। ठीक उसी तरह पर्स में भी कुछ चीजों को रखने के लिए मनाही है जिस से मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे तो आप कभी भी अपने पर्स में ये चीजें ना रखें।

पर्स को हम लोग मां लक्ष्मी का निवास स्थान मानते है। इसलिए आपको कभी भी अपने पर्स में मृत व्यक्ति, पितृों आदि की फोटो नहीं रखनी चाहिए। पर्स में ये फोटोज रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।

पर्स में कई लोग तरह-तरह की पर्चियां, पेपर और रसीद आदि रख लेते हैं। वास्तु के अनुसार कभी भी पर्स में उधार की पर्चियां अथवा रसीद कभी भी नहीं रखनी चाहिए, ऐसा करना अशुभ होता है।

अपने पर्स में कभी भी पुराने बिलों को ना रखें। इसके अलावा आपको चाक़ू या धारदार चीज को भी पर्स में रखने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस से जीवन में धनहानि के साथ ही आर्थिक परेशानी बढ़ने की संभावना रहती है।

Related News