वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में मानव जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्या के लिए समाधान और कई नियम बताए गए हैं उसी तरह वास्तु शास्त्रों में घर को लेकर भी कई तरह के नियम और आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए उपाय बताए गए हैं वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि हमारे घर में किसी तरह का वास्तु दोष होता है तो इंसान चाहे कितनी भी मेहनत क्यों ना कर ले वहां कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता और अपने पैसे नहीं बचा पाता। घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने की वजह से घर में हमेशा लड़ाई झगड़े और कलह की स्थिति बनी रहती है। दांपत्य जीवन में भी समस्याएं आने लगती है इसलिए जरूरी है कि घर में उत्पन्न वास्तु दोष को सही समय पर दूर कर लिया जाए। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में जिनको आपको अपने घर में विशेष रुप से ध्यान रखनी चाहिए। आइए जानते है विस्तार से -


* आपने देखा होगा कि कई घरों में मधुमक्खियां सत्ता बना लेती है और लोग इन्हें हटाते भी नहीं है लेकिन वास्तु शास्त्र में घर में मधुमक्खी का छत्ता बनाना शुभ नहीं माना जाता है इसकी वजह से घर में कई तरह के वास्तु दोष उत्पन्न होने लगते है। इसी तरह वास्तु शास्त्र के अनुसार घरों में चमगादड़ का आना भी अशुभ माना जाता है। इसकी वजह से भी घर में वास्तु दोष होते हैं। ऐसा होने पर आपको अपने घर की शुद्धि जरूर करवानी चाहिए।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर की दीवार पर मूर्तियों और तस्वीरों को चिपकाना नहीं चाहिए ऐसा करने से आपके घर में भयंकर वास्तु दोष उत्पन्न होता है और घर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती है। और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी भगवान की ज्यादा बड़ी प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार 1 से लेकर 11 उंगली तक की ऊंचाई वाली प्रतिमा को घर में रखना ही शुभ माना जाता है।


* वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में किचन का बहुत महत्व होता है घर में किचन इस तरह से बनाना चाहिए कि मुख्य दरवाजे से वहां रखा चोला ना देखें ऐसा होने से घर की बरकत चली जाती है और सभी सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खाना बनाने वाली ग्रहणी का मुख हमेशा पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए और रात में कभी भी झूठे बर्तन घर में नहीं रखने चाहिए।


* आपने देखा होगा कि लोग अक्सर अपने घरों में खुली हवा के लिए वेंटिलेशन और खिड़कियां बनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार चिड़िया हमेशा अंदर की तरफ होनी चाहिए क्योंकि बाहर की तरफ होने वाली खिड़कियों को घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है और यदि आपके घर का कोई दरवाजा खुलते और बंद कर दे समय आवाज करता है तो इसे तुरंत ठीक करा लें इस तरह की आवाज आपके घर के लिए शुभ नहीं मानी जाती है।

Related News