लाइफस्टाइल डेस्क। प्रेगनेंसी में हर महिला को विशेष देखरेख और खानपान की आवश्यकता होती है। छोटी से छोटी गलती उनके और उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। दोस्तों गर्भावस्था के दौरान कुछ फूड्स के सेवन की मनाही रहती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गर्भावस्था में कौन से फूड्स का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है।

1.कॉफी
दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान कॉफी का ज्यादा सेवन करना गर्भवती महिला के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान कॉफी का सेवन करने से गर्भवती महिला को बचना चाहिए।

2.कच्चे अंडे
दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को कच्चे अंडे का सेवन भी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। बता दे की कच्चे अंडे में एक प्रकार का बैक्टीरिया पाया जाता है, जिसे साल्मोनेला कहा जाता है। इस कारण गर्भावस्था के दौरान कच्चे अंडे का सेवन करने से गर्भवती महिला को बुखार, दस्त, उल्टी हो सकती है और उन्हें गर्भाशय में ऐंठन बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है।

3.आधा पका मांस और भोजन
दोस्तों गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को आधा पका मांस और भोजन से भी परहेज करना चाहिए। जानकारी के लिए बता दे की अधपका मीट बैक्टीरिया और रोगजनकों के लिए संक्रमण पैदा करने वाला हिस्सा हो सकता है। गर्भावस्था में इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग और पेट खराब जैसी समस्या हो सकती है।

Related News