इंटरनेट डेस्क। संसार में हर व्यक्ति बहुत सारा धन प्राप्त करना चाहता है। लोग इसके लिए कड़ी मेहनत करते है। पैसे कमाना जितना कठिन काम है, उसको संभालकर रखना उतना ही मुश्किल काम होता है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार आपको सुख-समृद्धि हासिल करने के लिए धन की देवी लक्ष्मी जी की प्रसन्न करना होता है। यहाँ तक कि शास्त्रों में भी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताये गए है। हालाँकि लक्ष्मी जी का स्वभाव बहुत चंचल माना जाता है। जी हाँ, आपकी कुछ आदतों की वजह से लक्ष्मी जी आपसे नाराज़ हो सकती है। आइये जानते है उन आदतों के बारे में -

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद तुलसी की पूजा करने से मना किया जाता है। अगर आप ऐसा करते है तो यह आपके और आपके परिवार के लिए दुर्भाग्य और गरीबी लेकर आता है।

सूर्यास्त के बाद घर में साफ़-सफाई करना अशुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार अगर आप सूर्यास्त के बाद घर में सफाई कर रहे है तो आप अपनी सभी खुशियों और सौभाग्य को दूर कर रहे है।

सूर्यास्त के दौरान सोना दुर्भाग्य और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इतना ही नहीं बल्कि यह मोटापे और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के पीछे का कारण भी हो सकता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के समय पढ़ना लक्ष्मी जी को नाराज़ करता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय बैठकर पढ़ने के बजाय आपको कोई शारीरिक काम करना चाहिए।

अगर आप लक्ष्मी जी के क्रोध से बचना चाहते है तो आपको गलत जगहों पर थूकने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर आप अपने आस पास का क्षेत्र गन्दा रखते है तो लक्ष्मी जी नाराज़ हो जाती है।

Related News