लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों हमारे शरीर की त्वचा में अचानक हुए खिंचाव के कारण या प्रेगनेंसी के बाद शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देने लगते हैं, जो काफी बददे नजर आते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के कारण कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ जाता है। स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह तरह की क्रीम का उपयोग करते हैं, लेकिन खास फायदा नहीं मिल पाता है। आयुर्वेद में स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के कई देसी तरीके बताए गए हैं, आज हम आपको उन्हीं में से एक रामबाण नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों शरीर पर दिखाई देने वाले स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को जड़ से समाप्त करने के लिए रात को सोते समय विटामिन ई कैप्सूल में बादाम या नारियल का तेल मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगा ले। नुस्खे का उपयोग नियमित तौर पर करने पर कुछ दिनों में आपके शरीर पर दिखाई देने वाले स्ट्रेस मार्क के दाग हल्के हो जाएंगे और धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

Related News