हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। पांच दिन तक चलने वाली दिवाली के त्यौहार की शुरुआत धनतेरस से ही होती है। इस दिन लोग धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्‍मी, धन्‍वतंरि और यमराज की पूजा करते हैं। इस दिन कई चीजों की खरीदारी भी की जाती है। इस बार धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर को है।

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन आदि खरीदे जाते हैं। इसे समृद्धि का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीददारी करने से मां लक्ष्मी और कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन आपको इस दिन दो गलतियां करने से बचना चाहिए।



1- उधार देने या लेने की गलती न करें
धनतेरस का दिन समृद्धि का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन ना तो आपको किसी से पैसे उधार लेने चाहिए और ना ही किसी को उधार देना चाहिए। क्योंकि न तो उधार देने वाला फल फूल पाता है और न ही लेने वाला। इस से व्यक्ति को आर्थिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर में हमेशा धन अपर्याप्त रहता है जिसके कारण परिवार में अन्य परेशानियां भी उत्पन्न हो जाती हैं।



2- इन चीजों को खरीदने से करें परहेज
धनतेरस के दिन स्टील के बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें भी लोहे का ही अंश होता है। लोहे का संबंध शनि से माना गया है। अगर आप बर्तन खरीदना चाहते हैं तो आप पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। बर्तन को चावल या किसी मीठी चीज से भरकर घर में लेकर आएं। इसके अलावा आपको धनतेरस के दिन चाकू, कैंची आदि नुकीली वस्तु तांबा, कांच के बर्तन, चमड़ा या फिर कोई काले रंग की वस्तु भी नहीं नहीं खरीदना चाहिए।

Related News