ब्रह्मांड के निर्माता भगवान ब्रह्मा देवताओं में सबसे शक्तिशाली देवता माने जाता है। लेकिन आपको एक बता दे कि भगवान ब्रह्मा शक्तिशाली देवता होने के इस बावजूद भी उनकी हिंदू समुदाय में पूजा नहीं की जाती है।एक बात और आपको बता दे विश्व में पुष्कर राजस्थान में सिर्फ उनका एक मंदिर है। ऐसे में ये सवाल आप सभी के मन में आता होगा ऐसा है जो पूरी दुनिया को बनाने वाले भगवान ब्रह्मा की पूजा नहीं की जाती है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

पुष्कर में ब्रह्माजी को एक यज्ञ करना था और उस वक्त उनकी पत्नीं सावित्री उनके साथ नहीं थी। उनकी पत्नी सावित्री वक्त पर यज्ञ स्थल पर नहीं पहुंच पाईं। यज्ञ का समय निकल रहा था। लिहाजा ब्रह्माजी ने एक स्थानीय ग्वाल बाला गायत्री से शादी कर ली और यज्ञ में बैठ गए।

सावित्री थोड़ी देर से पहुंचीं, लेकिन यज्ञ में अपनी जगह पर किसी और औरत को देखकर गुस्से से पागल हो गईं। उन्होंने ब्रह्माजी को शाप दिया कि जाओ इस पृथ्वी लोक में तुम्हारी कहीं पूजा नहीं होगी। यही वजह है कि ब्रह्मांड के निर्माता भगवान ब्रह्मा की पूजा नहीं होती है।

Related News