धनतेरस का त्यौहार भारत में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। ये त्यौहार दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन लोग सोना चांदी खरीदते हैं। इसके अलावा लोग कई अन्य चीजों की खरीदारी भी करते हैं। लेकिन आपको इस दिन कई चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। इन चीजों को खरीदना बेहद ही अशुभ होता है और इसके दुष्परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं।


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। आपको बता दें कि इस से आपके परिवार पर राहु की अशुभ छाया पड़ती है।

इसके अलावा धनतेरस के दिन घर में काली चीजें भी नहीं लानी चाहिए। माना जाता है कि ये बहुत अशुभ होता है और ये दुर्भाग्य लाता है।

धनतेरस के दिन कांच भी नहीं खरीदना चाहिए। आपको बता दें कि कांच का संबंध राहु ग्रह से भी है। इसलिए इस दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।

इस दिन स्टील से बनी चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए। इस से राहु की छाया पूरे साल आपके ऊपर रहती है।

धनतेरस के दिन नुकीली चीजें भी आपको नहीं खरीदनी चाहिए जैसे कि कैंची और चाकू आदि। आप हमेशा धनतेरस को धारदार चीजें खरीदने से बचें।

Related News